डुमरियागंज। मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को डुमरियागंज थाना क्षेत्र के ग्राम चकमझारी में मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और बहू सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव की अगुवाई में पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा और अधिकार कानून के प्रति जागरूक कर विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
मिशन शक्ति और महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत डुमरियागंज थाना क्षेत्र के ग्राम चकमझारी में एसओ श्रीप्रकाश यादव के नेतृत्व में चौपाल लगाकर बालिकाओं-महिलाओं को जागरूक किया। साथ ही मिशन शक्ति के तहत सरकार के विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मी बाई बाल और महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि योजनाओं की जानकारी दी गई। महिला एसआई मीरा वर्मा ने विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
महिलाओं और बालिकाओं से किसी भी आपातकालीन स्थिति में पुलिस को काॅल करने और उन्हें पूरी सुरक्षा मुहैय्या कराने का भरोसा दिलाया।