फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: भगवान श्रीकृष्ण की छठी पर हुआ हवन-पूजन

Fri, 22 Aug 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिस्कोहर। भगवान श्रीकृष्ण की छठी के अवसर पर बृहस्पतिवार को नगर पंचायत बिस्कोहर के चौक रोड स्थित रस्तोगी शिव मंदिर पर आदर्श श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समिति के तरफ से एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान सुजीत कौशल व रोहित कसौधन ने अपने साथियों और सहयोगियों के साथ चावल, छोला व हलुआ का प्रसाद वितरित किया। भंडारे में नगर के साथ क्षेत्रीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर जय विजय गुप्ता, राजाबाबू कौशल, राजेश कौशल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगर के उत्तर यादव डीह स्थित काली माता मंदिर में भी यादव संघ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति के तरफ से भगवान श्रीकृष्ण की छठी मनाई गई। दोपहर साढ़े तीन बजे मंदिर परिसर में पंडित वीरेंद्र मणि त्रिपाठी व मुनींद्र शास्त्री के नेतृत्व में समिति के कार्यकर्ताओं ने हवन-पूजन किया। इस अवसर पर शाम को भंडारा का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें