फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: स्थानातंरण के नाम पर हो रहा उत्पीड़न

Fri, 02 Jan 2026 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उसका बाजार। जिले के परिषदीय विद्यालयों में सरप्लस शिक्षकों का समायोजन, स्थानांतरण के नाम पर उत्पीड़न किया जा रहा है। यह केवल अपनी कमियों को छिपाने के लिए किया जा रहा है। इससे शिक्षकों में अपने भविष्य को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। यह बातें शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने शुक्रवार को बेसिक शिक्षा विभाग के असंगत और मनमाने ढंग से सरप्लस शिक्षकों के स्थानांतरण करने के विरोध में प्रेसवार्ता के दौरान कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश के अनेक जिलों में अधिकारियों की सह पर शोषण व उत्पीड़न चरम पर है। उन्होंने सत्र के बीच में स्थानांतरण के औचित्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह प्रक्रिया सत्र आरंभ के दौरान या ग्रीष्म कालीन छुट्टी के बीच किया जाना चाहिए। वर्तमान में जिन बंद विद्यालय पर शिक्षकों की तैनाती की जाएगी, वहां छात्र नामांकन कैसे होगा। वहां आगे तीन माह तक शिक्षक कौन सा कार्य करेंगे, यह समझ से परे है।
कहा कि मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री से पत्र लिखकर मध्य सत्र में बंद और एकल विद्यालयों में समायोजन की प्रक्रिया को तत्काल बंद करने की मांग करेंगे। शिक्षक विधायक ने इस समायोजन प्रक्रिया से प्रभावित होने वाले शिक्षकों को आश्वस्त किया है कि अगर फिर भी सरकार नहीं मानी तो प्रदेश का शिक्षक महासंघ इसका पुरजोर विरोध करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें