फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बेतरतीब पार्किंग और अतिक्रमण से कस्बे में लग रहा जाम, नागरिक परेशान

Mon, 02 Nov 2026 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। नगर की सड़कों पर बेतरतीब पार्किंग और अतिक्रमण के चलते आए दिन जाम लग रहा है। रोडवेज चौराहे से लेकर राप्ती पुल, पावर हाउस और धानी रोड तक यातायात व्यवस्था प्रभावित है। इससे राहगीरों, महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र से होकर बांसी-बस्ती मार्ग गुजरता है। राप्ती पुल से पावर हाउस तक मुख्य मार्ग पर अव्यवस्थित पार्किंग और सड़क किनारे लगे ठेले-खोमचे आवागमन में बाधा बने हुए हैं। वहीं, रोडवेज चौराहे पर परिवहन निगम की बसों के साथ निजी बस, टैक्सी, जीप, टेंपो और ई-रिक्शा चालक सड़क पर बेतरतीब वाहन खड़े कर सवारियां बैठाते हैं। दुकानों के सामने खड़े निजी वाहन और फल के ठेले भी जाम का कारण बनते हैं। हैरानी की बात यह है कि चंद कदम की दूरी पर ही पुलिस बूथ है, जहां कोतवाली और यातायात पुलिस के जवान मौजूद रहते हैं।
बांसी-पथरा मार्ग, मंगल बाजार और धानी रोड पर भी अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग के चलते लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रमुख चौराहों और मार्गों पर पुलिस की आवाजाही के बावजूद यातायात व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। कस्बा निवासी अमित बख्शी, नीरज श्रीवास्तव और देवेंद्र धर का कहना है कि कस्बे में जाम की समस्या आम होती जा रही है।
विज्ञापन

इसके बावजूद समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। उनका आरोप है कि पुलिस जाम लगने के बाद रास्ता खुलवाने पहुंचती है लेकिन अव्यवस्थित पार्किंग और अतिक्रमण हटाने के लिए नियमित कार्रवाई नहीं की जाती।
जाम की इस समस्या का सबसे अधिक खामियाजा छात्राओं, महिलाओं, बुजुर्गों और आम राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है। कई बार एंबुलेंस और स्कूली वाहन भी जाम में फंस जाते हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और यातायात पुलिस से प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान चलाने की मांग की है।
साथ ही ई-रिक्शों के लिए निर्धारित स्टैंड बनाने और फल-ठेला विक्रेताओं के लिए व्यवस्थित स्थान तय करने की मांग उठाई है। नगरवासियों का सवाल है कि आखिर कब तक उन्हें सड़कों पर जाम की समस्या से जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि जाम और अतिक्रमण की समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा।म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें