फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आज से शुरू होंगी परिषदीय विद्यालयों की अर्धवार्षिक परीक्षाएं, 2.40 लाख विद्यार्थी होंगे शामिल

Mon, 16 Nov 2026 10:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- 17 से 21 नवंबर तक दो पालियों में होगी परीक्षा, विद्यालयों तक पहुंचाए गए प्रश्नपत्र
विज्ञापन

- कक्षा एक के विद्यार्थियों की होगी मौखिक परीक्षा, अन्य कक्षाओं में लिखित पेपर
सिद्धार्थनगर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में मंगलवार से अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू होंगी। इसमें करीब 2.40 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे। 17 से 21 नवंबर तक चलने वाली परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। कक्षा एक के विद्यार्थियों की परीक्षा मौखिक होगी, जबकि कक्षा दो से आठ तक के विद्यार्थियों को लिखित परीक्षा देनी होगी। विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं और विद्यालयों तक प्रश्नपत्र पहुंचा दिए गए हैं।
जिले में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से दो हजार से अधिक परिषदीय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। इन विद्यालयों में परीक्षा को लेकर प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्हें निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार परीक्षा कराने और विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया है।
विज्ञापन

पांच दिन तक चलने वाली परीक्षा में विभिन्न विषयों के प्रश्नपत्र होंगे। कक्षा एक के बच्चों की शैक्षिक समझ का आकलन मौखिक रूप से किया जाएगा। वहीं, कक्षा दो से आठ तक के विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों के विषयवार शैक्षिक स्तर और पढ़ाई में आ रही कमियों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन


बीएसए शैलेश कुमार ने बताया कि मंगलवार से शुरू हो रही अर्धवार्षिक परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी प्रधानाध्यापकों को निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार परीक्षा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें