फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: घर में घुसकर छेड़खानी के दोषी को दो साल की सजा

Thu, 05 Feb 2026 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत करने के मामले में अपर जिला और सत्र न्यायालय से अभियुक्त को दो साल की सजा सुनाई है। पथरा बाजार थाना क्षेत्र के पकरैला निवासी अकबाल हुसैन को कारावास और पांच हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है।
विज्ञापन

अभियोजन के अनुसार 04 सितंबर 2018 को पीड़िता के पति रोजी-रोटी के सिलसिले में दिल्ली गए थे। आरोप लगाया कि इसके अगले दिन रात लगभग 08 बजे गांव का ही अकबाल हुसैन घर में घुसकर अश्लील हरकत करने लगा। विरोध किया तो उसने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने और घर से उठा ले जाने की धमकी दी। शोर सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हो गए, तब उक्त व्यक्ति मौके से भाग गया। जाते-जाते धमकी दी कि यदि कहीं शिकायत की तो जान से मार देगा। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोप पत्र न्यायालय में भेजा। सभी पहलुओं पर गौर करने के बाद न्यायालय ने सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें