मिश्रौलिया। शराब पीकर विवाद करने के बाद पुलिस को लूट की सूचना देना कोल्हुई निवासी लाल बिहारी को भारी पड़ गया। बुधवार शाम को किसी काम से वह जोकइला गए थे। बृहस्पतिवार को सुबह 9:00 बजे 112 पर सूचना दी कि कल रात 8 बजे दुर्गेश ने 10 हजार रुपये छीन लिए। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार चौहान ने बताया कि जांच में पता चला कि दोनों ने शराब पीकर आपस में झगड़ा किया था, जिसके बाद लाल बिहारी ने लूट की फर्जी सूचना दी। दोनों पर पुलिस कार्रवाई की जा रही है।