फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रजिस्ट्री कार्यालय में तैनात होंगे गार्ड

Sun, 19 Oct 2025 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में मौजूद पांचों रजिस्ट्री कार्यालय में पूर्व सैनिक को सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात किया जाएगा। इसको लेकर प्रमुख सचिव ने निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

अभी तक करोड़ों रुपये के लेन-देन के बाद भी रजिस्ट्री दफ्तरों में सुरक्षा प्रहरी तैनात नहीं रहते थे।
प्रमुख सचिव अमित गुप्ता ने भूतपूर्व सैनिकों और होमगार्ड की तैनाती का आदेश जारी कर दिया। एआईजी स्टांप ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि उप निबंधक कार्यालयों की सुरक्षा के लिए यह फैसला किया गया है।
शासनादेश के अनुरूप भूतपूर्व सैनिक कल्याण निगम के माध्यम से सुरक्षा गार्डों और पर्यवेक्षकों को प्राथमिकता दी जाएगी। इनकी तैनाती से कार्यालय परिसर में अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिलेखों, नकदी और राजस्व संबंधी दस्तावेजों की प्रभावी सुरक्षा हो सकेगी। आकस्मिक परिस्थितियों में यह लोग त्वरित निर्णय लेने में सक्षम हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें