फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जुकाम-बुखार का प्रकोप, गुनगुना पानी पीने की सलाह

Sun, 19 Oct 2025 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इसमें जुकाम और खांसी से पीड़ित रोगी अधिक पहुंचे। इनका उपचार करने के साथ ही दवा दी गई। साथ ही बीमार मरीजों को ठंड के बजाय गुनगुना पानी पीने की सलाह दी गई। वहीं, गंभीर रोगियों को हायर सेंटर रेफर किया गया। डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार, डुमरियागंज नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को आयोजित जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला में उपचार के लिए कुल 11 मरीज पहुंचे। इसमें वायरल फीवर और जुकाम के मरीज ज्यादा रहे, जिनकी चिकित्सकों ने जांच कर उन्हें दवाएं दीं। डुमरियागंज स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला में आए 11 मरीजों में जुकाम, खांसी और बुखार, पेट दर्द रोग के मरीज शामिल रहे। डाॅक्टर ने अस्पताल की दवा की दी और बचाव की सलाह भी दी। इस दौरान डाॅ. बी के सिंह, डाॅ. राम किशोर प्रजापति, फार्मासिस्ट पवन श्रीवास्तव, एएनएम दिव्या आदि मौजूद रहीं। धेंसा प्रतिनिधि के अनुसार, जोगिया ब्लॉक अन्तर्गत नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटहना में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में आने वाले मरीजों को बुखार व सर्दी जुकाम की समस्या थी। पलिया टेकधर निवासी रीता को डाइबिटीज की समस्या थी। पलिया निधि निवासी विंद्रावती को टाइफाइड की समस्या थी, इसके अलावा अन्य लोगों को आवश्यक दवाएं व बचाव के तरीके से अवगत कराया गया। आरोग्य मेले में कुल 22 मरीज पहुंचे। इस दौरान फार्मासिस्ट राजेश कुमार व अन्य स्टाफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें