बिस्कोहर प्राइवेट बस अड्डे के पास एक निजी विद्यालय में भूमि पूजन के लिये वरिष्ठ समाजसेवी सुधीर
- नगर पंचायत बिस्कोहर प्राइवेट बस अड्डे के पास स्थित एक निजी विद्यालय में 21 दिसंबर को होगा हिंदू सम्मेलन
बिस्कोहर। नगर के प्राइवेट बस अड्डे के पास स्थित एक निजी विद्यालय में 21 दिसंबर को होने वाले हिंदू सम्मेलन के आयोजन को लेकर बुधवार को विधि-विधान से भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर सर्व समाज के लोगों ने एकजुट होकर सहभागिता निभाई और आयोजन की सफलता की कामना की।
आचार्य बृजेश पाठक शास्त्री द्वारा प्रस्तुत वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच वरिष्ठ समाजसेवी सुधीर त्रिपाठी ने भूमि पूजन प्रक्रिया कार्यक्रम संपन्न किया। इस दौरान आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि 21 दिसंबर को हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। इसी उद्देश्य से भूमि पूजन कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई है। सम्मेलन में समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता के साथ सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इस अवसर पर खंड कार्यवाह अजय, खंड प्रचारक ऋतुराज कमल, सुधीर त्रिपाठी, संजय सिंह, मोना पांडेय, मारुति नंदन मौर्या आदि मौजूद रहे।