फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: राजकीय विद्यालयों को मिलेगा टैबलेट शिक्षा में लाएंगे गुणात्मक सुधार

Tue, 09 Sep 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। विद्यालयों की सुचारू रूप से मॉनिटरिंग करने और पठन-पाठन में सहयोग के लिए प्रत्येक राजकीय माध्यमिक विद्यालय को एक-एक टैबलेट उपलब्ध कराया जाएगा। जिले में मौजूद 28 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों को यह टैबलेट मिलेगा। इसके माध्यम से शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने की तैयारी है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के लिए तमाम प्रयास किया जा रहा है। प्रोजेक्ट अलंकार के तहत जहां राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। वहीं छात्रों को तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए कई विद्यालयों में आईसीटी लैब और स्मार्ट क्लास संचालित की जा रही है।
जिले में 28 राजकीय हाईस्कूल और इंटरमीडिएट काॅलेज संचालित हैं। इसी क्रम में अब इन विद्यालय को एक-एक टैबलेट उपलब्ध कराया जाएगा। इसका प्रयोग विद्यालय के अकादमिक कार्यों के लिए किया जाएगा। टैबलेट के माध्यम से लाइव स्ट्रीमिंग सॉफ्टवेयर जैसे यू-ट्यूब लाइव, जूम सेशन, वेबिनार से दूरस्थ शिक्षा के प्रयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। डीआईओएस अरुण कुमार ने बताया कि टैबलेट के माध्यम से छात्र-छात्राओं का समय-समय पर आंकलन किया जाएगा। दीक्षा पर उपलब्ध डिजिटल शिक्षण सामग्री का उपयोग सुनिश्चित कराया जाएगा, जिससे छात्रों व शिक्षकों को शिक्षा के प्रति एक गुणात्मक सुधार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें