फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आग से सामान जलकर राख... बुझाने गया युवक झुलसा

Sun, 07 Dec 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
नुकनिहा खलश गांव के झोपड़ी में लगी आग से जला सामान। संवाद
विज्ञापन
- चिल्हिया क्षेत्र के बुकनिहा खालसा गांव है मामला
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। चिल्हिया क्षेत्र के बुकनिहा खालसा निवासी कालिंदी पत्नी अमेरीका के घर में शनिवार रात में अज्ञात कारण से आग लग गई। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने के दौरान राकेश (19) आग की चपेट में आने से झुलस गया। घटना में सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। तीन बकरी भी जलकर मर गई।
मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के बुकनिहा खालसा निवासी कालिंदी के अनुसार शनिवार खाना खाने के बाद सब लोग सोने की तैयारी में थे। इसी दौरान घर से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने पंपसेट चालू करके आग को बुझा पाए। आग लगने से तीन बकरी समेत सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना चिल्हिया थाना, लेखपाल और पशु चिकित्सक को दी गई। वहीं, आग की चपेट में आने से तीन बकरी जल रही थी, जिन्हें बचाने के लिए राकेश घर में घुस गया। बकरी तो बची नहीं बल्कि राकेश झुलस गया। ग्राम प्रधान रामनरेश यादव ने माधव प्रसाद मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। कालिंदी ने बताया कि उसके पति मुंबई में रहकर मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ चिल्हिया राजेश तिवारी ने कहा कि आग लगने की जानकारी मिली है। मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की गई है। ग्राम प्रधान राम नरेश ने बताया कि मौके पर राजस्व निरीक्षक पहुंचकर आग से हुए नुकसान का आंकलन किया है। सरकार से जो भी सहायता मिलने लायक होगी वह दिलवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें