धेंसा। नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के पकड़ी स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय श्रीविष्णु महायज्ञ में आयोजित राम चरित मानस कथा के पहले दिन मंगलवार दोपहर की कथा में कथावाचक मानस बिंदु ने साधु-संतों की सेवा, गंगा स्नान का महत्व बताया।
कहा कि वहां जाने से व्यक्ति को धर्म अर्थ काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है। अनजाने में हुए पाप को मां गंगा धुल देतीं हैं। इसके अलावा उन्होंने सत्संगति तथा प्रयागराज का महत्व, गंगा स्नान और संत की महिमा का मार्मिक प्रसंग सुनाया।
उन्होंने कहा कि रामचरितमानस में तुलसीदास ने संत की महिमा का अद्भुत वर्णन किया है। कामी, क्रोधी, लालची को ईश्वर की कथा अच्छी नहीं लगती है।