सिद्धार्थनगर। नगर पालिका के अवेद्यनाथ सभागार में सोमवार की देर शाम हिंदू सम्मेलन और खिचड़ी सहभोज हुआ। इसका आयोजन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में किया गया। मुख्य अतिथि सह प्रांत प्रचारक सुरजीत ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ किसी व्यक्ति को अपना गुरु नहीं मानता बल्कि भगवा ध्वज ही इसका पूर्णकालिक गुरु है।
संघ व्यक्तित्व पूजा के बजाय तत्व निष्ठा को महत्व देता है और समाज में संस्कारवान, राष्ट्र निष्ठ व्यक्तित्व के निर्माण का कार्य करता है। कहा कि सनातन धर्म ही मूल धर्म है और अन्य सभी पंथ इसी से निकले हैं। यह केवल पूजा-पद्धति नहीं बल्कि एक संपूर्ण जीवन पद्धति है। हम अहिंसा को अपना धर्म मानने वाले हैं, लेकिन जब धर्म, राष्ट्र व संस्कृति पर आंच आती है तो असुर प्रवृत्तियों को सही मार्ग पर लाना भी हमारा कर्तव्य है।
नगर संघ चालक रणजीत, नगर सह संघ चालक मुरलीधर, जिला प्रचारक विशाल, नगर प्रचारक अरुणेश आदि मौजूद रहे।