फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दिवाली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की हुई पूजा

Tue, 10 Nov 2026 11:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज में धूमधाम से मनी दिवाली, घर-मंदिर रोशनी से जगमगाए
विज्ञापन

डुमरियागंज। प्रकाश पर्व दिवाली सोमवार रात को डुमरियागंज नगर और पूरे तहसील क्षेत्र में बड़े ही धूमधाम तथा खुशी-उमंग के बीच मनाया गया। लोगों ने अपने घरों पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान सुख-समृद्धि की कामना की गई। पूरा क्षेत्र मां लक्ष्मी और गणेश के जयकारों तथा पटाखों की तेज आवाज से गूंजता रहा।
नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों का शायद ही कोई ऐसा इलाका बचा था जो रोशनी से नहाया न हो। हर मकान, दफ्तर और प्रतिष्ठान झिलमिलाती झालरों से सजा हुआ दिखा। घरों में धूप-हवन की खुशबू और लक्ष्मी-गणेश की आरती से पूरा वातावरण भक्ति व श्रद्धा से भर गया। लोगों ने गणेश-लक्ष्मी की पूजा कर अपने घरों को दिए से रोशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिरों और घरों की सजावट
भारतभारी स्थित प्राचीन शिव मंदिर पवित्र सागर तट भी जगमगा उठा। नगर के लक्ष्मी नारायण मंदिर, पंचायती दुर्गा मंदिर और रामलीला मैदान स्थित शिव मंदिर में भी विशेष रोशनी की गई। हल्लौर स्थित प्राचीन शिव मंदिर, भानपुरानी स्थित भुवनेश्वर नाथ मंदिर और देईंपार स्थित प्राचीन मंदिर सहित सभी मंदिर दीयों और रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगाते रहे। घर के आंगन में महिलाओं ने सुंदर रंगोली सजाई। उन्होंने मिष्टान्न, पुष्प, घृत और कपूर सहित अन्य पूजन सामग्री रखकर विधिवत पूजन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें