फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: परमात्मा ने हमें उत्तम जन्म और मानव का ऊंचा दिया है रुतबा

Mon, 08 Dec 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर में आयोजित निरंकारी सत्संग में मौजूद लोग। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नगर पालिका परिषद के इंदिरा नगर वार्ड में सोमवार को आध्यात्मिक सतसंग का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि जोनल इंचार्ज कमलेश मणि त्रिपाठी ने प्रेरणादायक विचार रखते हुए कहा कि परमात्मा ने हमें उत्तम जन्म, मानव का ऊंचा रुतबा दिया है।
विज्ञापन

बड़े भाग्य से मनुष्य का जन्म परमात्मा को जानने के लिए मिला है। जो सुख परमात्मा के चरणों में हैं वह और कही नही हैं। गुरु के चरणों में भी बड़ी ही मौज से जीवन व्यतीत होता है। उन्होंने कहा कि संसार में तमाम साधु-संत मोक्ष पाने के लिए कठिन से भी कठिन परिश्रम करते हैं। परमात्मा की प्राप्ति के लिए तप कर रहे हैं।
मोक्ष परमात्मा को मिलने के बाद ही होता हैं। जो गुरु के बिना जाना ही नहीं जा सकता है। राम की कृपा बनने के बाद ही परमात्मा का मिलन होता है, जिनके जीवन में परमात्मा आ गए वह भाग्यशाली हैं।
विज्ञापन

बाप-बेटे में, सास-बहू में, भाई-भाई में प्यार बना रहेगा। ज्ञान जीवन में आने से आदत में बदलाव होगा, जीवन जीने का ढंग बदलेगा। घर में सुंदर वातावरण होने से बाहर का भी वातावरण सुंदर बनेगा। परिवार के सभी सदस्यों को संगत में लाना चाहिए। संगत का वातावरण सबको मिलना चाहिए। संचालन राम सुमेर ने किया। आयोजक रमा औतार, इस अवसर पर मुखी डाॅ. राजाराम यादव, घनश्याम सिंह, वाराणसी के संचालक राज जन्म, मंगला प्रसाद, विजय बावला, संतीश, धीरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें