फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एक-एक बोरी के लिए किसान परेशान

Mon, 08 Dec 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
भनवापुर क्षेत्र के सघन सहकारी समिति जूड़ीकुइयां में सचिव मनमानी तरीके से ट्राली पर यूरिया लोड क
विज्ञापन
भनवापुर। स्थानीय ब्लाॅक क्षेत्र में किसानों के खाद की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को रमवापुर जगतराम के सघन सहकारी समिति जूड़ीकुइयां में किसान एक-एक बोरी यूरिया के लिए गुहार लगाते नजर आए।
विज्ञापन

वहीं सचिव पर मनमाने तरीके से खाद की कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए ट्राली पर यूरिया लदवा कर बेचने का भी आरोप लगाया। किसानों का आरोप है कि समिति पर तैनात सचिव पशुपति नाथ गुप्ता के पास सघन सहकारी समिति जूड़ीकुइयां, बिजौरा, सिकौथा और डुमरियागंज का चार्ज है।
इन केंद्रों पर जब किसान खाद के लिए जाते हैं तो सचिव कभी इस केंद्र तो कभी उस केंद्र पर बुलाते है। वहां एक बोरी यूरिया बड़ी मुश्किल से देकर लौटा दिया जाता है। वहीं आरोप है कि चहेतों को 20 से 30 बोरी ट्राॅली पर लोड करा कर कालाबाजारी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें