सिद्धार्थनगर। डीएम शिव शरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकास खंड बढ़नी के ग्राम पंचायत पकड़िहवा में ग्राम चौपाल गांव की समस्या गांव में समाधान का कार्यक्रम आयोजित हुई। इस दौरान डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों को सभी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए।
इसके साथ ही पात्र लाभार्थियों का सत्यापन कराकर पेंशन का लाभ दिया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की हीलाहवाली करने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बनवाएं। आयुष्मान कार्ड से पांच लाख तक का निशुल्क इलाज की सुविधा है। वरासत के प्रकरणों को समय के अंदर निस्तारित कराएं। किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसलों की क्षतिपूर्ति का भुगतान और किसान सम्मान निधि की समस्याओं का निराकरण कराएं। राशन वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं होना चाहिए।
जनपद में एसआईआर के अंतर्गत मतदाता सूची का प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। सभी लोग बीएलओ से गणना प्रपत्र लेकर भरकर उसे बीएलओ को वापस कर दें।