शोहरतगढ़। विश्व बाल अधिकार दिवस पर मानव संसाधन और महिला विकास संस्थान की ओर से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय परसिया में शनिवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीईओ संजय कुमार ने कहा कि बालिकाएं शिक्षित होंगी, तभी बाल विवाह पर अंकुश लगेगा। एमएसईएमवी के डिस्ट्रिक्ट लीड प्रसून शुक्ल व अमन शर्मा ने विश्व बाल अधिकार दिवस पर चर्चा की और बच्चों को साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी दी। कार्यक्रम में बालिकाएं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बाल विवाह और बालिका सशक्तीकरण के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के पूर्व मुख्य अतिथि बीईओ संजय कुमार, सशस्त्र सीमा बल खुनुवां से इंस्पेक्टर संजय कुमार, एआरपी मुस्तन शेरुल्लाह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के अंत में चिल्हिया पुलिस ने छात्राओं को मिशन शक्ति के तहत साइबर क्राइम की जानकारी दी।