फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: खराब भोजन की शिकायत पर जांच परिसर में ही बनने लगा ताजा खाना

Fri, 30 Oct 2026 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। महामाया राजकीय पॉलिटेक्निक में चल रहे जनगणना प्रशिक्षण के दौरान भोजन की गुणवत्ता और अव्यवस्था की शिकायत पर शुक्रवार को एसडीएम विश्वमित्र सिंह ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने तहसीलदार बृजेश कुमार की देखरेख में प्रशिक्षण परिसर में ही ताजा और गर्म भोजन तैयार कराने की व्यवस्था कराई।
दरअसल, प्रशिक्षण शुरू होने के बाद से ही शिक्षक भोजन की गुणवत्ता और व्यवस्था को लेकर नाराजगी जता रहे थे। दो दिन पहले शिक्षकों ने भोजन की थाली की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा कर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। वहीं, बृहस्पतिवार को कुछ शिक्षकों ने भोजन का बहिष्कार भी किया था।
लगातार मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए एसडीएम शुक्रवार को प्रशिक्षण स्थल पहुंचे। उन्होंने शिक्षकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही भोजन तैयार कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद शिक्षक सुशील कुमार मिश्रा, यशवंत शुक्ला, वीरेंद्र प्रताप सिंह, अवधेश मिश्रा, राहुल कुमार और नवनीत पांडेय सहित अन्य शिक्षकों ने एसडीएम और तहसीलदार के साथ बैठकर परिसर में बना ताजा भोजन किया। निरीक्षण के बाद हुए बदलाव पर शिक्षकों ने व्यवस्था में सुधार पर संतोष जताया।क
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें