फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ई-रिक्शा पलटने से चार महिलाएं जख्मी

Sat, 03 Jan 2026 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। भवानीगंज थाना क्षेत्र के भड़रिया चौराहे के पास शनिवार को एक बैट्री चालित ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ई-रिक्शा सवार निर्मला (35), रेहाना (22), नीलम (36), मुन्नी (40) गंभीर रूप से घायल हो गईं। निर्मला की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बढ़नी चाफा से ई-रिक्शा पर सवार होकर महिलाएं सीएचसी बेंवा दवा लेने जा रही थीं। बताया जा है कि ई-रिक्शा चालक ठंड से कांप रहा था और अचानक नियंत्रण खो बैठा।
इससे ई-रिक्शा भड़रिया नहर पुल के पास सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में सवार बढ़नी चाफा निवासी निर्मला (35) पत्नी रामपाल की नाक की हड्डी टूट गई, उसे रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लेकर लखनऊ चले गए।
विज्ञापन

वहीं, सिरसिया गांव निवासी रेहाना (22) पुत्री शफी के पैर व कमर में चोट आई हैं। शिवभारी की नीलम (36) पत्नी फूलचंद के सिर व पैर में चोट लगी है। शिवभारी गांव की ही मुन्नी (40) पत्नी निवास के सिर में चोट आई है। सभी को भड़रिया में एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें