फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत नवंबर में चार दिन विशेष अभियान

Thu, 22 Oct 2026 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत नवंबर में चार दिन विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए 21, 22, 28 और 29 नवंबर की तिथियां निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन

इन दिनों जिले के सभी निर्धारित मतदान केंद्रों पर आवश्यक कर्मचारियों की तैनाती के साथ हेल्प डेस्क बनाई जाएगी, जहां मतदाताओं को आवेदन फाॅर्म भरने में सहायता मिलेगी।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी पत्र के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। विशेष अभियान के दौरान मतदाता सूची में नाम शामिल कराने, नाम हटाने, संशोधन कराने और अन्य जरूरी बदलावों के लिए निर्धारित फाॅर्म उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए फाॅर्म-6, 6-ए, 7 और 8 पर्याप्त संख्या में रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

अभियान के दौरान पदाभिहित अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ प्राप्त दावे और आपत्तियों से संबंधित फार्मों का व्यवस्थित अभिलेखीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें