फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मुंबई भेजी जानी थी नशीली दवाओं की खेप, नेटवर्क की जांच शुरू

Thu, 22 Oct 2026 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नशीली दवाओं की तस्करी में यात्री और टूरिस्ट बसों के इस्तेमाल की आशंका ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। बांसी कोतवाली क्षेत्र के तेलौरा बाजार में ट्रैवल एजेंसी के पास से 238 शीशी कोडीनयुक्त कफ सिरप और 500 नशीली टैबलेट बरामद होने के बाद पुलिस सप्लाई नेटवर्क की पड़ताल में जुटी है। मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि पूछताछ में सामने आए जुनैद नाम के युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बरामद दवाओं की खेप मुंबई भेजी जानी थी। अब जांच का मुख्य बिंदु यह है कि दवाएं कहां से खरीदी गईं, किसने भुगतान किया और बस के जरिये खेप भेजने की व्यवस्था किसने की थी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दवाएं किसी मेडिकल स्टोर, थोक विक्रेता या अन्य स्रोत से खरीदी गई थीं।
जांच में खरीद के बिल, स्टॉक रजिस्टर, आपूर्ति से जुड़े दस्तावेज और आरोपी के मोबाइल फोन की पड़ताल अहम मानी जा रही है। खाते में भेजी गई रकम के स्रोत और भुगतान करने वाले व्यक्ति की पहचान भी की जा रही है।
विज्ञापन

बैग और बोरे से मिलीं थीं नशीली दवाएं : पुलिस के अनुसार, 20 अक्तूबर को तेलौरा बाजार में दुर्गा मूर्ति विसर्जन ड्यूटी के दौरान उपनिरीक्षक राम प्रताप सिंह को सूचना मिली कि एक युवक नशीली दवाएं लेकर रोहुआ रोड स्थित ट्रैवल एजेंसी के पास मौजूद है। पुलिस ने वहां पहुंचकर युवक की तलाशी ली। उसके बैग और बोरे से 238 शीशी कोडीनयुक्त कफ सिरप और दो डिब्बों में रखी 500 नाइट्राजेपम टैबलेट बरामद हुईं। युवक की पहचान पिपरा नानकार निवासी सूर्यप्रकाश यादव के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें