फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: संघ के शताब्दी वर्ष पर मनाया स्थापना दिवस, निकाली शोभायात्रा

Wed, 21 Oct 2026 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- शस्त्र पूजन के बाद विभाग प्रचारक ने स्वयंसेवकों को दिया बौद्धिक, जयकारों से गूंजा शोहरतगढ़
विज्ञापन

शोहरतगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से मंगलवार को कस्बे के श्रीराम जानकी मंदिर में संघ स्थापना दिवस और विजयादशमी उत्सव मनाया गया। इस दौरान शस्त्र पूजन के बाद विभाग प्रचारक राजीव नयन ने स्वयंसेवकों को बौद्धिक दिया। इसके बाद श्रीदुर्गा पूजा संचालन समिति के नेतृत्व में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बच्चों से लेकर नौजवानों तक ने उत्साह के साथ भाग लिया।
विभाग प्रचारक राजीव नयन ने कहा कि संघ ने अपनी साधना, स्वयंसेवकों के त्याग और बलिदान के बल पर 100 वर्ष की यात्रा पूरी की है। संघ संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने भारत माता की जय-जयकार और राष्ट्र को मजबूत बनाने के उद्देश्य से संघ की स्थापना की थी। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवक प्रतिदिन एक घंटे साधना करते हैं। संघ आज विशाल वटवृक्ष के रूप में खड़ा है। डॉ. हेडगेवार का सपना संत रविदास, संत कबीर और स्वामी विवेकानंद के विचारों के अनुरूप देश का निर्माण करना था।
विज्ञापन

कार्यक्रम से पहले भारत माता, प्रभु श्रीराम, डॉ. हेडगेवार और गुरुजी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। इसके बाद शस्त्र पूजन किया गया। इस दौरान जिला कार्यवाह शिवेंद्र सिंह, नगर संघ चालक राजेश आर्या, खंड कार्यवाह पंकज श्रीवास्तव, नगर प्रचारक शिवाकांत, विधायक विनय वर्मा और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
-
जयकारों के बीच निकाली शोभायात्रा
- श्रीराम जानकी मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा सरकारी अस्पताल, गड़ाकुल तिरंगा तिराहा, नगर पंचायत कार्यालय, गोलघर, भारत माता चौक, सोनारी मोहल्ला, शांति मार्केट और मोती नेता तिराहा समेत विभिन्न मार्गों से होते हुए मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में शामिल युवाओं के हाथों में शस्त्र आकर्षण का केंद्र रहे। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ स्वागत किया। शोभायात्रा में सांसद जगदंबिका पाल, विधायक विनय वर्मा, साधना चौधरी, सिद्धार्थ चौधरी, किशोरी लाल, रामसेवक गुप्ता और रवि अग्रवाल सहित अन्य लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

-
सुरक्षा को लेकर मुस्तैद रही पुलिस
- शोभायात्रा के दौरान कस्बे में जगह-जगह पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। पुलिस बल जुलूस के साथ भी मौजूद रहा और पूरे मार्ग पर निगरानी करता रहा। सुबह 10 बजे शुरू हुई शोभायात्रा दोपहर करीब एक बजे संपन्न हुई। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें