जोगिया। ग्राम पंचायत जोगिया के टोला योगमाया में बुधवार को चल रहे सफाई अभियान का एडीओ पंचायत प्रदीप कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने गांव में नालियों की सफाई और जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही सफाईकर्मियों को नियमित सफाई करने और आसपास जमा कचरा हटाने के निर्देश दिए। एडीओ पंचायत ने कहा कि संचारी रोगों से बचाव के लिए गांव में साफ-सफाई जरूरी है। नालियों की नियमित सफाई कर जलभराव रोकने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने ग्रामीणों से भी स्वच्छता बनाए रखने और आसपास गंदगी जमा नहीं होने देने की अपील की।