सिद्धार्थनगर। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि भाजपा के पूर्व विधायक ने एक वर्ग विशेष की महिलाओं के खिलाफ जो बयान दिया है। वह समाज के लिए गलत है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम होगी।
यह बातें उन्होंने शुक्रवार को सपा कार्यालय पर प्रेसवार्ता के दौरान कहीं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इससे अल्पसंख्यक समाज आहत है। सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव के अगुवाई में प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस अधीक्षक को पूर्व विधायक पर कार्रवाई के लिए ज्ञापन दिया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ज्ञापन को संज्ञान में लेकर तत्काल संबंधित के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की।
उन्होंने कहा कि शीघ्र कार्रवाई नहीं तो सपाई आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। इस दौरान विधायक सैय्यदा खातून, मो. जमील सिद्दीकी आदि मौजूद रहे। संवादप