फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आशाओं को लगाई फटकार, निष्कासन की दी चेतावनी

Fri, 31 Oct 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया में शनिवार को एएनएम, संगिनी और आशा बहुओं की समीक्षा बैठक हुई। इसमें अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने खराब कार्य करने वाली आशा बहू कमला, अफसाना, मीना, सुभावति और विंध्यवासिनी को फटकार लगाई और कहा कि अगले एक माह में सभी कार्य को पूरा करें, नहीं तो प्रोत्साहन राशि बाधित करते हुए आशा के पद से निष्कासित किया जाएगा।
विज्ञापन

अधीक्षक ने आशा बहुओं को बताया कि गर्भावस्था के दौरान उच्च रक्तचाप, मधुमेह, एचआईवी, गुर्दा, लीवर, क्षय रोग, जुड़वा बच्चे, फीटस का बेड़ा व तिरछा होना, गंभीर एनीमिया, प्लेसेंटा का विकृत व नीचे होना, पेट में बच्चा का मृत्यु हो जाना, दो या दो से अधिक बार गर्भपात आदि उच्च जोखिम के लक्षण होते हैं। ऐसे लक्षण पाए जाने पर गर्भवतियों की जान का खतरा होता है। इसलिए एएनएम टीकाकरण सत्र के दौरान गर्भवतियों के प्रसव पूर्व जांचों पर विशेष ध्यान दें। खतरे के लक्षण की पहचान कर तत्काल सीएचसी पर संदर्भित करें।
आशा बहुएं प्रत्येक माह के 1, 9, 16 और 24 तारीख को आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में गर्भावस्था के दौरान हेल्थ चेकअप जरूर करवाएं। आशा बहुएं सरकारी अस्पताल में प्रसव का बढ़ावा दें, जिससे जन्म के समय टीकाकरण तथा अन्य चिकित्सीय सुविधा मिल सके और जच्चा व बच्चा को सुरक्षित किया जा सके। एचईओ राजीव त्रिपाठी ने आशा बहुओं को नवजात शिशु देखभाल और बच्चों के देखभाल कार्यक्रम के साथ टीकाकरण के लिए अपडेटेड ड्यू लिस्ट बनाने पर विशेष ध्यान देने की बात की। इस दौरान शैल कुमारी, रीता, कुसुम, संध्या, गौरी, शिव कुमारी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें