फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अन्नपूर्णा भवन और आंगनबाड़ी केंद्र का पूर्व मंत्री ने किया शिलान्यास

Sat, 20 Sep 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
कुसुम्ही गांव में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व मंत्री डा सतीश चन्द्र द्विवेदी। संवाद
विज्ञापन
इटवा। खुनियांव ब्लॉक क्षेत्र के कुसुम्ही में शुक्रवार को पूर्व मंत्री डाॅ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने अन्नपूर्णा भवन और आंगनबाड़ी केंद्र का शिलान्यास किया। उन्होंने मोदी-योगी सरकार की विकास योजनाओं की चर्चा की और गांवों के संपूर्ण विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मोदी योगी सरकार ने हर ग्राम पंचायत में पंचायत भवन, राशन वितरण के लिए अन्नपूर्णा भवन, महिलाओं और बच्चों के विकास के लिए आंगनबाडी केंद्र, सामुदायिक शौचालय के निर्माण तथा सरकारी स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों के कायाकल्प और पक्की सड़कों के निर्माण के माध्यम से गांवों को सभी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि, निशुल्क गैस कनेक्शन, निशुल्क राशन, हर गांव और हर घर बिजली तथा हर घर नल से जल के माध्यम से गांवों का तीव्र विकास किया है। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रामसूरत चौरसिया, संजय कुमार, लौटू राम मिश्र, राम शंकर उपाध्याय, विनय त्रिपाठी, बृजेश दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें