फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पूर्व मंत्री ने दी चेतावनी, दरोगा सस्पेंड

Fri, 07 Aug 2026 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- कप्तान से फोन लगाकर बोले जबतक कार्रवाई नहीं होती जाएंगे नहीं
विज्ञापन

- त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बेंवा मुस्तहकम गांव का मामला
बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक विशेश्वर प्रसाद को भाजपा कार्यकर्ता से कथित अभद्रता और मारपीट के आरोप में पुलिस अधीक्षक डाॅ. अभिषेक महाजन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई पुलिस क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई। निलंबन के साथ उनके विरुद्ध विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। पूर्व शिक्षामंत्री डॉ. संतीश चंद्र द्विवेदी कार्रवाई को लेकर थाने पर पहुंच गए थे।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बेंवा मुस्तहकम गांव निवासी भाजपा कार्यकर्ता गुलशन कश्यप को एक विवाद के सिलसिले में थाने बुलाया गया था। आरोप है कि इस दौरान दरोगा ने उनके साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट की। घटना से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने पर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी समर्थकों के साथ बृहस्पतिवार रात को थाने पहुंचे और एसपी से बात कर तुरंत कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कार्रवाई न होने पर धरने की चेतावनी भी दी। इसके बाद एसपी ने सीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर दरोगा के निलंबन का आदेश जारी कर दिया। अब इस मामले की विभागीय जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बोले जिम्मेदार
दो पक्षों के विवाद में दोनों को थाने बुलाकर समझौता कराया गया था। इस दौरान एक पक्ष से अभद्र भाषा के प्रयोग की शिकायत मिली थी। जांच रिपोर्ट एसपी को भेजी गई थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई हुई है।
-बृजेश कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी, डुमरियागंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें