फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: छूटे पात्र मतदाताओं का भरा गया फॉर्म छह

Mon, 02 Feb 2026 10:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसियापुर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत शनिवार को बूथ दिवस का आयोजन किया गया। इसमें तहसील क्षेत्र शोहरतगढ़ के सभी बूथों पर बीएलओ सुबह 10:45 बजे से उपस्थित रहकर शाम 4:30 बजे तक कार्य में डटे रहे। सभी बीएलओ ने अपने गांव के बूथ के मतदाताओं को बूथ केंद्र पर आमंत्रित कर वोटर लिस्ट में परिवार के शामिल मतदाताओं के नाम की जानकारी लेने और छूटे हुए लोगों के मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की जानकारी दी।
विज्ञापन

छूटे हुए पात्र मतदाताओं के फॉर्म छह भरे गए। बीएलओ ने फॉर्म की फीडिंग निर्धारित एप पर भी की। बूथों पर तैनात बीएलओ ने विभिन्न राजनीतिक दलों के बीएलए से भी संपर्क कर अधिक से अधिक मतदाता बनाने और छूटे हुए पात्र मतदाताओं के फॉर्म को भरवाने के लिए सहयोग करने को कहा। ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें