फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पात्र मतदाताओं का फॉर्म-6 भरा, सूची की दी गई जानकारी

Sun, 18 Jan 2026 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत रविवार को बूथ दिवस का आयोजन हुआ। तहसील क्षेत्र शोहरतगढ़ के सभी बूथों पर बीएलओ सुबह 10:45 बजे से उपस्थित रहकर शाम 4:30 बजे तक कार्य में जुटे रहे। बीएलओ अपने गांव बूथ के मतदाताओं को बूथ केंद्र पर आमंत्रित कर वोटर लिस्ट में परिवार के शामिल मतदाताओं के नाम की जानकारी लेने और छूटे हुए लोगों के मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की जानकारी दी। छुटे हुए पात्र मतदाताओं के फॉर्म-6 भरने का कार्य बीएलओ द्वारा किया गया। बीएलओ ने फॉर्म की फीडिंग निर्धारित एप पर भी की। बूथों पर तैनात बूथ लेवल अफसरों ने विभिन्न राजनीतिक दलों के बीएलए से भी संपर्क कर अधिक से अधिक मतदाता बनाने और छुटे हुए पात्र मतदाताओं के फॉर्म को भरवाने के लिए सहयोग करने को कहा। विशेष बूथ दिवस पर बूथों का निरीक्षण उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार व सुपरवाइजरों ने किया। एसडीएम विवेकानंद मिश्र ने तहसील क्षेत्र के बूथ संख्या 267, 268, 269 व 270 पूर्व माध्यमिक विद्यालय शोहरतगढ़ का औचक निरीक्षण करते हुए बूथ पर कार्य कर रहे बीएलओ अमित कुमार चौधरी, राकेश, सुषमा व सकीना से पूछताछ करते हुए फॉर्म 6 के भरे जाने की प्रगति के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

फार्म के साथ लिए जाने वाले दस्तावेजों की भी जांच की। साथ ही जिन मतदाताओं के वोटर लिस्ट में अंकित नाम में किसी प्रकार की त्रुटि है तो उन्हें भी आवेदन करने के लिए निर्देशित किया।
एसडीएम ने कहा कि फॉर्म-6 को भरते समय जन्म तिथि के प्रमाण के तौर पर आधार कार्ड मतदाता से लेते हुए आवेदन की प्रक्रिया को पूरी की जाए। यदि कहीं पर दिक्कत आती है तो तहसील के वोटर रजिस्ट्रेशन सेंटर से सहयोग लिया जा सकता है। उन्होंने बूथ संख्या 250 नकथर पर पहुंच कर बीएलओ केशव यादव से कार्य की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें