फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: त्योहारों पर नेपाल में सस्ती दरों पर मिल रही खाद्य सामग्री

Sun, 18 Oct 2026 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- चीनी 100 रुपये और नमक 24 रुपये किलो, चावल पर 25 से 30 रुपये तक की राहत
विज्ञापन

- एक सितंबर से 30 नवंबर तक संचालित हो रहे रियायती बिक्री केंद्र
खुनुवां। नेपाल में त्योहारों के मद्देनजर उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए सस्ते मूल्य की दुकानें संचालित की जा रही हैं। इन दुकानों पर चीनी 100 रुपये और नमक 24 रुपये प्रति किलो की दर से बेची जा रही है। बाजार की तुलना में चीनी पर पांच रुपये और नमक पर दो रुपये प्रति किलो की छूट दी जा रही है। वहीं, चावल पर 25 से 30 रुपये प्रति किलो तक की राहत मिल रही है।
साल्ट ट्रेडिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंधक प्रज्वलमान प्रधान के अनुसार, नेपाल सरकार के निर्देश पर एक सितंबर से 30 नवंबर 2026 तक रियायती बिक्री केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। काठमांडो, ललितपुर, भक्तपुर, बनेपा और धुलिखेल समेत विभिन्न स्थानों पर 13 बिक्री केंद्रों के अलावा देश के 25 अन्य स्थानों पर स्थित कार्यालयों के माध्यम से भी खाद्य सामग्री बेची जा रही है।
विज्ञापन

दुकानों पर दाल, तेल, चिउड़ा, आटा और मैदा पर सात रुपये प्रति किलो की छूट दी जा रही है। काली मिर्च, मसालों और चायपत्ती पर पांच से 10 रुपये तक जबकि अन्य वस्तुओं पर 10 से 15 रुपये तक की रियायत मिल रही है।
विज्ञापन

-
गैस की आपूर्ति में सुधार
कॉरपोरेशन के अनुसार, खाना पकाने वाली गैस की उपलब्धता में भी सुधार हुआ है। पहले टोकन प्रणाली के माध्यम से वितरित की जा रही गैस अब सिलिंडर लेकर पहुंचने वाले उपभोक्ताओं को आसानी से उपलब्ध कराई जा रही है। कॉरपोरेशन ने लोगों से बिक्री केंद्रों पर पहुंचकर रियायती दरों का लाभ उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें