फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 77 किलो मिठाई सीज, 95 किलो नष्ट

Wed, 26 Aug 2026 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
क्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थ की जांच करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। - फोटो : 1
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर मिलावटी खाद्य और पेय पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने मंगलवार को विशेष छापामार अभियान चलाया। टीम ने लोटन बाजार, नौगढ़ और डुमरियागंज क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए मिठाइयों के नमूने लिए। मानक के अनुरूप नहीं पाए जाने पर 77 किलो पेड़ा, बर्फी और मिल्क केक सीज किया गया जबकि 95 किलो पेड़ा, बर्फी और कलाकंद नष्ट कराया गया।
विज्ञापन

आयुक्त, खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश और जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में सहायक आयुक्त (खाद्य)-II के निर्देशन में अभियान चलाया गया। लोटन बाजार, नौगढ़ से बर्फी का एक नमूना लिया गया। इसके अलावा खीरा मंडी चौराहा, डुमरियागंज से पेड़ा, बर्फी और मिल्क केक के एक-एक नमूने संग्रहीत किए गए।
इसी स्थान पर 77 किलो पेड़ा, बर्फी और मिल्क केक मानक के अनुरूप नहीं पाए जाने पर सीज कर दिया गया। वहीं 95 किलो पेड़ा, बर्फी और कलाकंद को मौके पर ही नष्ट कराया गया। कोनकटी चौराहा, डुमरियागंज से बालूशाही और बूंदी लड्डू के एक-एक नमूने भी लिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन

विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत संबंधित खाद्य कारोबारियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान दुकानदारों और खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने और मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री नहीं करने के लिए जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन

टीम में सहायक आयुक्त (खाद्य)-सेकेंड, आरएल यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी हीरा लाल, नीरज कुमार चौधरी और रंजन कुमार श्रीवास्तव शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें