फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पांच मनचलों को माफी नामा लिखवाकर छोड़ा

Mon, 08 Dec 2025 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- एंटी रोमियो स्क्वाॅड की ओर से चलाया गया विशेष अभियान
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। महिला थाना मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत थाना क्षेत्र के साड़ी तिराहा की महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक किया गया व हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी गई। एंटी रोमियो के तहत पांच शोहदों से माफीनामा भरवाया गया।
विज्ञापन

महिला थानाध्यक्ष भाग्यवती पांडेय के नेतृत्व में शहर के साड़ी तिराहा की महिलाओं को सुरक्षा और साइबर जागरूकता अभियान व वीडियो दिखाकर जागरूक किया गया। खुद के साथ होने वाले अपराध से बचने के बारे में जानकारी दी गई। मिशन शक्ति 5.0 स्टीकर भी चस्पा किया गया और एंटी रोमियो के तहत पांच शोहदों से माफीनामा भरवाया गया। महिला संबंधी अपराध पर अंकुश लगाने के लिए हेल्पलाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड केयर लाइन, 108 एंबुलेंस हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन हेल्पलाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर नए कानून के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें