फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दो बाइक की टक्कर में पांच घायल

Tue, 27 Oct 2026 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बढ़नी-शोहरतगढ़ मार्ग पर परसोहिया गांव के पास मंगलवार को सड़क पर आए गोवंश को बचाने के प्रयास में दो बाइकें टकरा गईं। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। चार की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जबकि एक को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक बाइक शोहरतगढ़ से बानगंगा की ओर जा रही थी, जबकि दूसरी विपरीत दिशा से आ रही थी। इसी दौरान सड़क पर गोवंश आ गया। उसे बचाने के प्रयास में दोनों बाइकें अनियंत्रित होकर टकरा गईं। आसपास के लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शोहरतगढ़ पहुंचाया।
घायलों में गोल्हौरा निवासी अभय पटेल (28), अवधेश चौधरी (23) और महथा बाजार निवासी किशन श्रीवास्तव (18), महेंद्र पुरी (23) व नीरज (26) शामिल हैं। चिकित्सक डॉ. राकेश कुमार मौर्य ने प्राथमिक उपचार के बाद अभय, अवधेश, किशन और महेंद्र को माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अभय के पैर में फ्रैक्चर की आशंका है। फार्मासिस्ट हरेंद्र सिंह ने बताया कि एक घायल के कान से खून आने के कारण उसे रेफर किया गया। नीरज को दवा देकर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें