फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 17 को जारी होगी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की पहली सूची

Fri, 14 Aug 2026 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्ष​क कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
- भौतिक सत्यापन के बाद 10 अगस्त को पोर्टल पर अपलोड किया गया डाटा, आपत्तियों के बाद फिर होगी जांच
विज्ञापन

- करीब 200 विद्यालयों ने केंद्र बनाने के लिए किया है आवेदन, 60 हजार से अधिक विद्यार्थी देंगे परीक्षा
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से वर्ष 2027 में होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया तेज हो गई है। केंद्र बनाए जाने वाले विद्यालयों के भौतिक सत्यापन के बाद संबंधित जानकारी परिषद के पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। अब 17 अगस्त को पहली सूची जारी की जाएगी। इसके बाद विद्यालयों से आपत्तियां मांगी जाएंगी। आपत्तियों के निस्तारण के लिए दोबारा जांच कराई जाएगी। इसके बाद परीक्षा केंद्र निर्धारण की आगे की प्रक्रिया पूरी होगी।
जिले में राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन समेत करीब 200 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में हर वर्ष 60 हजार से अधिक विद्यार्थी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होते हैं। परीक्षा केंद्र बनाए जाने के लिए इस बार करीब 200 विद्यालयों की ओर से आवेदन किया गया है। विद्यालय संचालकों को अब पहली सूची जारी होने का इंतजार है। खासकर पहली बार केंद्र बनाने के लिए आवेदन करने वाले विद्यालयों में इसे लेकर उत्सुकता है।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाने के लिए विद्यालयों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। आवेदन के बाद विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं और बोर्ड की ओर से निर्धारित मानकों की जांच के लिए तहसीलवार टीम गठित की गई थी। तीन अगस्त को टीमों ने विद्यालयों का स्थलीय सत्यापन किया। इस दौरान परीक्षा कक्ष, विद्यार्थियों के बैठने की क्षमता, फर्नीचर, बिजली, पेयजल, शौचालय समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति देखी गई। स्थलीय सत्यापन के दौरान पोर्टल पर दर्ज सूचनाओं और मौके पर उपलब्ध सुविधाओं का मिलान भी किया गया। कहीं अंतर मिलने पर उसे रिपोर्ट में दर्ज किया गया। जांच के बाद 10 अगस्त को सत्यापन से संबंधित डाटा बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया।
विज्ञापन

-

आपत्ति के बाद फिर होगी जांच
- अब 17 अगस्त को पहली सूची जारी होने के बाद विद्यालयों को आपत्ति दर्ज कराने का मौका मिलेगा। इसके लिए टीम का गठन कर आपत्तियों और संबंधित अभिलेखों की जांच की जाएगी। जरूरत पड़ने पर विद्यालयों का दोबारा स्थलीय सत्यापन भी कराया जा सकता है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद रिपोर्ट परिषद को भेजी जाएगी। इसके आधार पर परीक्षा केंद्रों की अंतिम प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार केंद्र निर्धारण में बोर्ड के निर्धारित मानकों और विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं को प्रमुख आधार बनाया जाएगा। इससे परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को बैठने की पर्याप्त जगह, मूलभूत सुविधाएं और बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें