फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बांसी में नवनिर्मित मकान से पटाखे बरामद, एक गिरफ्तार

Tue, 27 Oct 2026 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- अवैध भंडारण के आरोप में विस्फोटक अधिनियम समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई, आरोपी जेल भेजा गया
विज्ञापन

बांसी। दीपावली से पहले अवैध पटाखों के भंडारण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बांसी कोतवाली पुलिस ने सोमवार रात शास्त्रीनगर के बगहवा कोमर में एक नवनिर्मित मकान पर छापा मारकर पटाखे बरामद किए। मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। मंगलवार को न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि अवैध पटाखों के भंडारण की सूचना पर पुलिस ने रात करीब 10 बजे अब्दुल सज्जाक के नवनिर्मित मकान की तलाशी ली। इस दौरान दो बोरों और एक गत्ते में रखे विभिन्न कंपनियों के पटाखे मिले।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बरामद पटाखों में क्लासिक ग्रीन बम, कलर स्पार्कल, क्रैकलिंग, रोमन कैंडल, रॉकेट, ग्रीन फायरवर्क्स, लाइट स्टिक, बिजली क्रैकर्स और ग्राउंड चक्कर समेत अन्य आतिशबाजी सामग्री शामिल है। भंडारण से संबंधित कागजात मांगने पर मौके पर मौजूद मो. वकील निवासी शास्त्रीनगर संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर विस्फोटक अधिनियम समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मीरा चौहान, स्वामीनाथ भास्कर, हेड कांस्टेबल योगेंद्र यादव और कांस्टेबल रितेश सिंह, घनश्याम सिंह व अमन कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें