फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ट्रांसफाॅर्मर पर पेड़ गिरने से लगी आग

Mon, 02 Feb 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतभारी। क्षेत्र के बेंवा सरकारी अस्पताल के सामने स्थित प्राथमिक विद्यालय के गेट के पास लगे हाई वोल्टेज ट्रांसफाॅर्मर पर रविवार को एक विशालकाय पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ गिरते ही ट्रांसफाॅर्मर से तेज चिंगारी निकलने लगी, जिससे उसमें आग लग गई और पेड़ भी जलने लगा।
विज्ञापन

आग और धुएं के कारण उतरौला मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। जलते पेड़ से उठ रहे धुएं के चलते लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हुई।
गनीमत यह रही कि रविवार होने के कारण प्राथमिक विद्यालय बंद था। अन्यथा स्कूल गेट के पास अक्सर बच्चों की मौजूदगी रहती है और बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना संबंधित विभाग को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें