फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: फास्ट फूड बढ़ा रहा परेशानी... ठंड में बढ़ गई पेट की बीमारी

Thu, 08 Jan 2026 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- ठंड के मौसम में स्वादिष्ट भोजन का सेवन करने से लोगों में बढ़ रही परेशानी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। फास्ट व जंक फूड के सेवन से लोग पेट की बीमारियों से पीड़ित हो रहे हैं। खासतौर से किशोर और युवा अधिक परेशान हो रहे हैं। ऐसे रोगियों को डॉक्टर घर का भोजन करने और स्वस्थ दिनचर्या अपनाने का सुझाव दे रहे हैं।
बदलती जीवनशैली और खानपान में बदलाव से लोगों की सेहत पर खराब असर पड़ रहा है। खासकर जंक और फास्ट फूड का बढ़ता सेवन लोगों को गंभीर बीमारियों की तरफ धकेल रहा है। ठंड के मौसम में टेस्टी भोजन के चक्कर में लोग फास्ट फूड को खूब पसंद कर रहे है जबकि इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. गौरव दुबे ने बताया कि ओपीडी में पेट दर्द, गैस, एसिडिटी, कब्ज और अपच से परेशानी के मरीज आ रहे है। उन्होंने बताया कि फास्ट फूड में अत्यधिक तेल, मसाले, नमक, चीनी और केमिकल प्रिजर्वेटिव होते हैं जो पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाते हैं। लगातार इस तरह का भोजन करने से पेट की कार्यक्षमता कमजोर होने लगती है। इससे लोगों को सीने में जलन, पेट फूलना, उल्टी-दस्त और भारीपन जैसी शिकायतें रहने लगती हैं। लंबे समय तक जंक फूड का सेवन करने से आंतों में सूजन, अल्सर और फैटी लिवर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि घर का ताजा भोजन, हरी सब्जियां, फल, दालें और पर्याप्त मात्रा में पानी पेट को स्वस्थ रखने में मददगार हैं। साथ ही नियमित समय पर भोजन और हल्का व्यायाम अपनाकर पेट की बीमारियों से बचा जा सकता है।

फास्ट फूड खाने के नुकसान
-फास्ट फूड से मोटापा, डायबिटीज का खतरा
-फास्ट फूड आंतों के गुड बैक्टीरिया को करता है कम
-हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा
-मानसिक स्वास्थ्य पर भी होता है नकारात्मक असर

इस प्रकार रह सकते हैं स्वस्थ
-घर का बना पौष्टिक भोजन अपनाएं
-ताजा फल और सब्जियों का सेवन करे
-फास्ट फूड से दूरी बनाएं
-महीने में एक या दो दिन कर सकते हैं सेवन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें