फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: धान बिक्री करने वाले किसानों को न हो कोई असुविधा

Fri, 19 Dec 2025 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने धान क्रय केंद्र जोगिया और जोगिया बी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विपणन शाखा के दोनों धान क्रय केंद्र के केंद्र प्रभारी विद्यासागर उपस्थित रहे। दोनों क्रय केंद्रों पर 86 किसानों से 5737.20 क्विंटल धान की खरीद किया गया है।
विज्ञापन

निरीक्षण के समय तक दोनों केंद्रों पर छह किसानों की तौल की जा चुकी थी, मौके पर किसान महबूब निवासी करौंदा मसिना की तौल की जा रही थी। किसान से वार्ता करने पर बताया कि यहां धान बेचने में कोई असुविधा नहीं है। धान की सफाई कराकर तौल की जा रही है।इसके बाद क्रय संस्था पीसीयू के क्रय केंद्र पथरा बाजार का निरीक्षण किया गया। क्रय प्रभारी सचिव रामफेर यादव उपस्थित रहे।
मौके पर तौल नहीं हो रही थी, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई तथा प्रतिदिन खरीद करने के निर्देश दिए गए। केंद्र पर अभी तक मात्र 224.00 क्विंटल क्रय करने पर भी जवाब तलब करने के निर्देश दिए गए। यह भी निर्देश दिए कि किसानों को धान बेचने में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कंट्रोल रूम नंबर 9565772025, विभाग के टोल फ्री नंबर 18001800150, जिला खाद्य विपणन अधिकारी के मोबाइल नंबर 9415075784 तथा जिलाधिकारी के मोबाइल नंबर 9454417530 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। निरीक्षण के समय जिला खाद्य विपणन अधिकारी रमेश कुमार और पीसीयू के जिला प्रबंधक सुधांशु श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें