फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पंचायत लगाकर किसानों ने भरी हुंकार

Thu, 16 Oct 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
तहसील परिसर इटवा में आयोजित एक दिवसीय किसान पंचायत में तहसीलदार सन्दीप मौर्य को ज्ञापन सौंपते भ - फोटो : कलेक्ट्रेट में सांकेतिक जिला​धिकारी के तौर पर पीड़ित की सुनवाई करती छात्रा ह​र्षिता तिवारी व बगल मौजूद डीएम कुमार हर्ष।
विज्ञापन
इटवा। स्थानीय तहसील परिसर में जिलाध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में एक दिवसीय किसान पंचायत का आयोजन भाकियू टिकैत गुट की ओर से किया गया। इसमें किसानों की समस्याओं के निस्तारण करने की मांग करते हुए पीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार इटवा को सौंपा गया। निदान न होने पर धरना प्रदर्शन और कार्यालयों में तालाबंदी की चेतावनी दी।
विज्ञापन

तहसील अध्यक्ष अब्दुल रहीम ने मांग की कि समस्त भारत के गन्ना किसानों का बकाया मूल्य ब्याज सहित अविलंब भुगतान किया जाए। पूंजीपतियों की तरह किसानों के भी केसीसी ऋण माफ किए जाए। स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू किया जाए। एमएसपी कानून बनाकर अविलंब लागू किया जाए, डीएपी और यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित करने समेत अन्य मांगे भी शामिल थीं।
विज्ञापन

इस दौरान ईश्वरदीन, कचना देवी, अब्दुल रज्जाक, पप्पू सोनी, जगमाती देवी, रामफेर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें