उसका बाजार। धान रोपाई के बाद खेत में यूरिया डालने का समय आ गया है। किसान अच्छी उपज लेने के लिए यूरिया खरीदने के लिए भटक रहे हैं, लेकिन निराशा हाथ लग रही है। खाद लेने के लिए सहकारी समितियों पर किसानों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
बृहस्पतिवार को उसका बाजार के तेतरी सहकारी समिति पर खाद के लिए काफी किसान इकट्ठा हो गए। खत्म होने से पहले खाद पाने के लिए किसानों में मारामारी मच रही है।
सेखुई के गजेंद्र बहादुर सिंह, महनी के महेंद्र चौरसिया, माधुरी के ओंकार पांडेय का कहना है कि किसान लगातार खाद की समस्या से जूझ रहा है, लेकिन जिले के अधिकारी किसानों की इस बड़ी समस्या पर गौर नहीं
कर रहे हैं। किसानों को समय से पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिली तो फसल खराब हो जाएगी। किसानों को खाद मिल रही है, वह भी फसल के हिसाब से कम है।