भनवापुर। स्थानीय ब्लाॅक क्षेत्र के किसानों को इस समय रबी की बुवाई के लिए खाद की सख्त जरूरत है। मगर किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। करीब पांच साल पहले धान खरीद में हेराफेरी करने के मामले में क्षेत्र के चार सघन सहकारी समितियों को सील कर दिया गया था, जिसके बाद अभी तक इन्हें खोला नहीं गया है। इन चार सघन सहकारी समितियों के अंतर्गत आने वाले करीब 40 गांवों के किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है, जिससे वह भटकने पर मजबूर हैं।
अपर जिला सहकारी अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि सील समितियों में सम्मिलित गांवों को नजदीक के समितियों में जोड़ा गया है।इसके लिए किसानों को उन समितियों पर नियुक्त सचिवों के पास जा कर अपना पंजीकरण कराकर पासबुक बनवाएं, तभी उनको आसानी से खाद मिल सकेगी।