फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मंत्री से बोला किसान-केवल फॉस्फेट लिया, यूरिया के बारे में जानकारी नहीं

Mon, 18 Aug 2025 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
लोटन कस्बे में ​​​स्थित खाद की दुकान का निरीक्षण करते कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
लोटन। साहब मैंने तीन बोरी सुपर फॉस्फेट लिया है। पांच बोरी यूरिया की जानकारी नहीं है। फोन करने पर महराजगंज जिले के राजमंदिर निवासी राजकुमार ने यह जानकारी दी तो दुकानदार समेत वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही सोमवार को बलरामपुर जाते समय लोटन कस्बे में पहुंचे। यहां कस्बे की एक खाद की दुकान का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टॉक और वितरण रजिस्टर को चेक किया। वितरण रजिस्टर में किसानों के मोबाइल नंबर पर जांच के लिए फोन करने लगे। एक-एक कर फोन करने पर कई नंबर फर्जी तरीके से अंकित किए गए मिले। इस पर उन्होंने जिला कृषि अधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुए दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने खाद को लेकर सीमावर्ती जिलों का दौरा करने के दौरान लोटन कस्बे के खाद विक्रेता घनश्याम ट्रेडर्स की दुकान पर पहुंचे। वहां मौजूद किसानों की समस्याएं सुनीं और किसानों के नाम से ली गई यूरिया की हकीकत लोगों के फोन से बात कर परखी। इस दौरान तमाम किसानों के फोन नंबर गलत पाए गए। दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए कृषि अधिकारी पर नाराज दिखे।
विज्ञापन

थोक विक्रेता ने यूरिया का अधिक पैसा लेने की शिकायत पर घनश्याम जायसवाल से पूछा कि कितने में लाते हो तो दुकानदार ने बताया कि सुलेमान ट्रेडर्स के वहां से 248 रुपये में लेने के साथ अलग से 22 रुपया किराया लेता है।
मंत्री ने अधिक पैसा लेने के बात पर नाराज हो गए और थोक विक्रेता सुलेमान ट्रेडर्स से फोन पर बात करते हुए फटकार लगाते कहा कि किराया सहित 248 रुपये खाद देना था तो 22 रुपया किराया क्यों लिया। सही जवाब न मिलने पर थोक विक्रेता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर जानकारी देने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी मो. मुजम्मिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें