फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ध्वजारोहण के साथ हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांथा। सांथा क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से ध्वजारोहण कर मनाया गया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विकास खंड कार्यालय पर विधायक अनिल त्रिपाठी ने तिरंगा फहराया। इस मौके पर विकास खंड अधिकारी श्वेता वर्मा, ब्लॉक प्रमुख अरविंद जायसवाल, डाॅ. यूएच अंसारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

दूसरी तरफ रामनरेश चौधरी इंटर काॅलेज रमवापुर सरकारी पर प्रबंधक रामनरेश चौधरी प्रधानाचार्य राकेश चौधरी ने झंडा फहराया। विंदेश्वरी जानकी महाविद्यालय पेडा़रीकला में प्रबंधक अनिल कुमार चौधरी ने, चंद्रावती चौधरी महिला महाविद्यालय फुलवरिया में संरक्षक रामनरेश चौधरी ने, प्राथमिक विद्यालय करमाकला में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्रनाथ चौबे ने, प्राथमिक विद्यालय लेदवाश्रीपाल में सपा नेता अनवारुल हक ने झंडा रोहण किया। इसके अलावा गुरुकुल शिक्षण संस्थान गनवरिया में प्रबंधक डीके पांडेय, प्राथमिक विद्यालय गोबरौड़ी में सपा नेता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मुकेश यादव यादव, प्राथमिक विद्यालय निघुरी में ग्राम प्रधान मंसूर अहमद, प्राथमिक विद्यालय परसवनिया पर प्रधान जुनैद अहमद ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें