फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: परिषदीय विद्यालयों में 18 से होगी परीक्षा

Sat, 16 Aug 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। परिषदीय विद्यालयों में पहले सत्र की परीक्षा 18 अगस्त से आयोजित की जाएगी। इसको लेकर बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित कर दिया है। परीक्षा की पूरी जिम्मेदारी विद्यालय के प्रधानाचार्य की रहेगी।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में होने वाले पहले सत्र परीक्षा की तारीखें घोषित हो गई हैं। यह परीक्षाएं 18 से 23 अगस्त के बीच होंगी। परीक्षा व्यय का खर्च कंपोजिट ग्रांट से खर्च किया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से परीक्षा को लेकर सभी को निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षा निर्धारित पाठ्यक्रम के आधार पर कक्षावार मासिक पाठ्यक्रम के अनुसार जुलाई तक पूरे कराए गए पाठ्यक्रम से संबंधित सवालों के आधार पेपर तैयार कराया जाएगा। मूल्यांकन कक्षा शिक्षक और विषय अध्यापक करेंगे। परीक्षा व मूल्यांकन के अभिलेख विद्यालय में सुरक्षित रखे जाएंगे।
परीक्षा पर होने वाला खर्च विद्यालय की कंपोजिट ग्रांट से किया जाएगा। विद्यालय स्तर पर परीक्षा का पूरा उत्तरदायित्व प्रधानाध्यापक व शिक्षक और विकास खंड स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारी का होगा।
विज्ञापन

परीक्षा के बाद एक तिथि निर्धारित कर अभिभावकों को विद्यालय में बुलाकर बच्चों की उपलब्धता को दिखाया जाएगा। कक्षा में ऐसे छात्र-छात्राओं को चिह्नित करते हुए विषय वस्तु की तैयारी, पुनरावृत्ति आदि समय से कराई जाए। साथ ही परीक्षा का आयोजन पूरी शुचिता व पारदर्शिता के साथ कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें