सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में कुल 103 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। दौड़ प्रतियोगिता के बालक वर्ग में अजय निषाद और बालिका वर्ग में संध्या साहनी ने पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि मुकेश और मोनिका ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बालक की पांच किमी और बालिका वर्ग की तीन किमी दौड़ प्रतियाेगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता जिला खेल कार्यालय, स्पोर्ट्स स्टेडियम व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार की सुबह में किया गया।
दौड़ का शुभारंभ सांसद जगदंबिका पाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। प्रतियोगिता में 82 बालक और 21 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। दौड़ के फाइनल में बालक वर्ग में अजय निषाद ने पहला, मुकेश निषाद ने दूसरा, अनूप प्रजापति ने तीसरा, रणवीर ने चौथा, मुकेश राजभर ने पांचवां और गौतम यादव ने छठा स्थान प्राप्त किया।
जबकि बालिका वर्ग में संध्या साहनी को पहला, मोनिका विश्वकर्मा ने दूसरा, मोनी ने तीसरा, वंदना मौर्य ने चौथा, करिश्मा मोदनवाल ने पांचवा और रोशनी पाल ने छठा स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को सांसद ने पुरस्कार प्रदान किया।
इस दौरान देवेंद्र पांडेय, रत्नेश सिंह, विपिन त्रिपाठी, सुमन सिंह, राजलक्ष्मी चैधरी, रंजीत कुमार, कमलेंद्र प्रताप चैधरी, सत्यप्रकाश, प्रेमचंद मौजूद रहे।