- वेबसाइट पर अपलोड हुआ परीक्षा कार्यक्रम, समर्थ पोर्टल से डाउनलोड होंगे प्रवेश पत्र
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु की स्नातक एनईपी समर्थ पोर्टल आधारित चार वर्षीय पाठ्यक्रम की परीक्षाएं एक दिसंबर से शुरू होंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। वहीं, छात्र-छात्राएं समर्थ पोर्टल पर लॉगिन कर निर्धारित समय पर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
परीक्षा नियंत्रक दीनानाथ यादव ने बताया कि कुलपति प्रोफेसर कविता शाह के निर्देशन और मार्गदर्शन में परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार परीक्षाएं संपन्न कराने की व्यवस्था की जा रही है। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है।
उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे समय-सारिणी का अवलोकन कर लें और निर्धारित समय पर समर्थ पोर्टल से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें, ताकि परीक्षा में शामिल होने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।