फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 18 वर्ष पूर्ण करने वाला हर युवा बनें मतदाता

Tue, 20 Jan 2026 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। विधानसभा क्षेत्र कपिलवस्तु क्षेत्र के बर्डपुर में भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में गांव-गांव लगभग 45 बूथों पर भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने मतदाताओं को जागरूक किया। जिलाध्यक्ष ने बूथों पर पार्टी के बूथ अध्यक्ष बीएलए और बीएलओ से संवाद कर कितने वोटर घटे और कहा बढ़े कि जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने कहा विशेष प्रगाढ़ मतदाता पुनरीक्षण अभियान में 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे युवा वर्ग व छूटे हुए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए आवश्यक प्रपत्र लेकर समय से कार्य को बीएलओ पूर्ण करें।
वहीं, भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में ऑनलाइन बूथ मैपिंग व अन्य समस्या के संदर्भ में मौके पर ही जिलाध्यक्ष ने अपर जिलाधिकारी से वार्ता कर समाधान के लिए कहा। इस दौरान अमित उपाध्याय, दीपेंद्र चौधरी, निशांत पांडेय, संतोष शुक्ला, मंगलेश शुक्ला सहित पार्टी के बूथ अध्यक्षण और बीएलओ उपस्थित रहे।
विज्ञापन

भाजपा नेता ने छूटे मतदाताओं से मतदाता बनने की अपील की: इटवा। विधानसभा क्षेत्र इटवा के बूथों 36,37,38 पर भाजपा नेता जयवर्धन तिवारी ने मंगलवार को छूटे मतदाताओं को जागरूक किया। फाॅर्म-6 भरकर बीएलओ के पास जमा कर नाम शामिल कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता द्वारा दिया गया एक वोट सबसे बड़ी कीमत रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें