फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दूसरे दिन भी बूढ़ी राप्ती नदी में कूदी महिला का नहीं चला पता

Wed, 20 Aug 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उसका बाजार। उसका क्षेत्र के बूढ़ी राप्ती नदी पर बने खजूरडाड़ पुल से सोमवार को कूदने वाली महिला दीपिका पांडेय का मंगलवार को भी पता नहीं चला। स्थानीय गोताखोरों के अलावा पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है।
विज्ञापन

सोमवार को किसी घरेलू विवाद के कारण क्षेत्र के हरनी बुजुर्ग निवासी अभिषेक पांडेय की पत्नी दीपिका पांडेय (24) कैंपियरगंज स्थित अपने मायके जाने की बात कह देवर आदित्य के साथ बाइक से घर के लिए निकली थी। खजूरडाड़ पुल पर पहुंचकर चप्पल पैर से गिरने की बात कहकर बाइक रुकवाई। आदित्य चप्पल ढूंढ़ने चला गया। इसी बीच महिला ने नदी में छलांग लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें